क्या मुझे सिजेरियन करवाना चाहिए?

सिजेरियन करवाना चाहिए या नहीं, इस सवाल का उत्तर कभी ‘हाँ’ हो सकता है और कभी ‘ना’। यह निर्णय आपको एक अनुभवी विशेषज्ञ के साथ मिलकर ही करना चाहिए. हालांकि, कुछ महत्वपूर्ण तथ्य भी हैं जिन्हें आपको जानना आवश्यक है।

सिजेरियन सेक्शन जीवन बचाता है। जब यह आवश्यक नहीं होता, तब यह अनचाही समस्याओं को जन्म दे सकता है।

इस विषय पर WHO का कहना है:

“जब किसी आबादी में सिजेरियन सेक्शन की दरें 10% की ओर बढ़ती हैं, तो मातृ और नवजात मृत्यु की संख्या में कमी आती है। लेकिन जब यह दर 10% से ऊपर जाती है, तो मृत्यु दर में सुधार के कोई प्रमाण नहीं मिलते।”

“1985 से, अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा समुदाय ने सिजेरियन सेक्शन की आदर्श दर को 10-15% के बीच माना है। तब से, विकसित और विकासशील दोनों देशों में सिजेरियन सेक्शन आम हो गए हैं।”

सिजेरियन प्रसव कितने सामान्य हैं?

2016 में भारत, म्यांमार और स्वीडन में सिजेरियन के द्वारा प्रसव की समान प्रतिशतता थी: 17% (जो WHO द्वारा अनुशंसित दर से अधिक है।)

चीन और अमेरिका में हर तीसरा जन्म (33%) सिजेरियन सेक्शन के द्वारा संपन्न होता है।

ब्राज़िल, चिली, इक्वाडोर, डोमिनिकन गणराज्य, साइप्रस और तुर्की में WHO के निचे दिए गए सारांश के अनुसार सबसे अधिक दरें थीं: लगभग आधे या उससे अधिक जन्म (~50%) सिजेरियन के द्वारा पूरे किए गए थे।

अपने देश में सिजेरियन सेक्शन कितना आम है यह देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

क्या आप गर्भावस्था या बांझपन के सलाह ढूँढ रहे हैं, या आप माँ हैं?

आज ही ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त में babybubble डाउनलोड करें!

Home » क्या मुझे सिजेरियन करवाना चाहिए?