सीखें

बच्चों को स्वस्थ भोजन कैसे खिलाया जाए – एक प्रीस्कूल शेफ द्वारा रेसिपीज, जिसने इस चुनौती का हल निकाला है

वो पसंदीदा व्यंजन जो सभी बच्चे पसंद करते हैं

स्टॉकहोम, स्वीडन के एक प्रीस्कूल में एक शेफ है जो एक दिग्गज व्यक्ति बन चुके है। बच्चे उनसे बहुत प्यार करते हैं, और माता-पिता उनके अत्यंत आभारी हैं — क्योंकि वे प्रतिदिन ताज़ा, सेहतमंद और स्वादिष्ट भोजन शुरुआत से बनाते हैं। और किसी न किसी तरह हर बच्चा — एक वर्ष से लेकर छह वर्ष तक का — वह सब आनंद से खाता हैं।

हम बात कर रहे हैं सब्ज़ियों, मछली, मांस की — वो सारी चीज़ें जो ज़्यादातर बच्चे टालते हैं। लेकिन उनके बनाए भोजन को लेकर कोई लड़ाई-झगड़ा या कोई मिन्नतें नहीं होतीं। केवल साफ़ प्लेटें और खुश चेहरे होते हैं।

हमने इस असाधारण शेफ से उनके राज़ जानने के लिए मुलाकात की — और इस लेख में हम वे राज़ आपके साथ साझा कर रहे हैं।

Kitchen knife, cutting board and vegetables

काटने के लिए तैयार हो जाइए! (उत्तमता की आवश्यकता नहीं है। इमर्शन ब्लेंडर सारी चीज़ों को सुचारू कर देगा और नई सब्ज़ियों का परिचय करना आसान बना देगा।)

बच्चों के पसंदीदा व्यंजनों के पीछे का स्वीडिश हिप्स्टर प्रीस्कूल शेफ

वह शेफ, जो स्टॉकहोम के दक्षिणी भाग से एक हिप्स्टर पिता हैं, उनका नाम योहान है — और उन्हें असली भोजन शुरुआत से पकाने का जुनून हैं। योहान एक प्रशिक्षित शिल्प शिक्षक हैं जिन्होंने एक प्रीस्कूल शेफ बनने का निर्णय लिया जब उनकी दो बेटियां छोटी थी।

स्टॉकहोम में रोरस्ट्रैंड्सगतान के एक कैफे में हमारी मुलाकात के दौरान योहान ने बताया, “इसकी शुरुआत काम और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाने के एक अच्छे तरीके के रूप में हुई थी।” रसोईघर में उनकी प्रतिदिन की सफलता ने उन्हें प्रीस्कूल के बच्चों के लिए एक आदर्श बना दिया हैं। यहां तक कि जो बच्चे अब स्कूल जाने लगे हैं, वे भी योहान द्वारा बनाए जाने वाले भोजन के बारे में बात करते हैं — और इस लेख में आप उनकी कुछ पसंदीदा रेसिपीज के बारे में जानेंगे।

योहान 1–6 वर्ष के बच्चों को सेहतमंद भोजन का आनंद लेने और नए स्वादों की खोज करने में कैसे मदद करते हैं

योहान ने वह करने में सफलता प्राप्त की है जिसका कई माता-पिता केवल सपना ही देख सकते हैं: 1 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों को विस्तृत विभिन्न प्रकार की सब्ज़ियां, साथ ही अच्छी गुणवत्ता वाली मछली और मांस खाना खाने के लिए राजी करना। और यह करना आश्चर्यजनक रूप से आसान है — जब तक आप योहान की विधि का पालन करते हैं, जैसे कि सब्ज़ियों को सही क्रम में डालना और उन सामग्रियों के लिए इमर्शन ब्लेंडर का उपयोग करना जिन्हें सामान्यतः बच्चे अस्वीकार कर देते हैं।

वह, अपने अधिकांश व्यंजनों में मूल सब्ज़ियों के साथ-साथ जो चीज़ शामिल करते हैं, वह है उनका गुप्त सॉस।

सबसे पहले, ‘स्वस्थ’ की परिभाषा तय करते हैं

शुरू करने से पहले यह स्पष्ट करना उचित होगा कि बच्चों के लिए स्वस्थ भोजन और पौष्टिक रेसिपीज से हमारा क्या तात्पर्य है:

स्वस्थ आहार कीसे माना जाता है इस बारे में कई विचारधाराएं हैं। इसलिए सबसे सरल तरीका यही है कि जिस बात पर अधिकतर लोग सहमत हो उसी पर टिके रहें:

  • विविधतापूर्ण आहार अच्छा होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अलग-अलग प्रकार के खाद्य पदार्थ खाने से शरीर को अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं।

  • फलों और सब्ज़ियों का बड़ा हिस्सा महत्वपूर्ण होता है। याद रखने योग्य एक आसान नियम यह है कि सबसे अच्छी आंत की स्वास्थ्य वाले लोग आमतौर पर प्रति सप्ताह 30 अलग-अलग फल और सब्ज़ियां खाते हैं (इसमें फलियां, मेवे और बीज भी शामिल होते हैं)।

  • अत्यंत संसाधित भोजन और चीनी किसी के लिए भी आदर्श नहीं हैं — खासकर बढ़ते बच्चों के लिए। मीठे पेय (जैसे सोडा, जूस, और मीठा दूध), अत्यंत संसाधित स्नैक्स (जैसे चिप्स, कुकीज़, पैकेज्ड पेस्ट्री, कैंडी और मीठे नाश्ते के सीरियल्स), और फास्ट फूड या तले हुए खाद्य पदार्थ (जैसे फ्रेंच फ्राइज़, बर्गर, पिज़्ज़ा, चिकन नगेट्स) से बचें जिनमें अधिक कैलोरी और कम पोषण होता है


इसके बजाय, इन
खाद्य पदार्थों को विशेष मौकों के लिए बचाकर रखें और कैंडी केवल शनिवार के लिए रखें। इस तरह आप अपने बच्चे के लिए सप्ताह के अधिकांश समय स्वस्थ भोजन करने हेतु एक मजबूत नींव रख रहे हैं

अत्यंत संसाधित खाद्य पदार्थों से बचने का सबसे आसान तरीका है सम्पूर्ण खाद्य पदार्थों का चयन करना — जैसे सब्ज़ियां, फल, आलू, अनाज, अंडे या मांस का एक साफ़ टुकड़ा या मछली आदि। एक उपयोगी नियम यह है कि सम्पूर्ण खाद्य पदार्थ आमतौर पर वैसे ही दिखते हैं जैसे वे तब दिखते थे जब उन्हें काटा या पकड़ा गया था।

कैसे सफल हों

यदि आप चाहते हैं कि आपके बच्चे हर सप्ताह अधिक पौष्टिक तत्वों से भरपूर भोजन खाएं — न्यूनतम प्रयास और अधिकतम सफलता के साथ — तो हम सिफ़ारिश करते हैं कि आप इस पृष्ठ पर दी गई योहान की रेसिपीज आज़माएं। इन्हें कुछ बार पकाएं, और ये जल्द ही आपके परिवार की साप्ताहिक दिनचर्या का हिस्सा बन जाएंगी। जल्दी ही, आपके लिए अपने बच्चों को आवश्यक पोषण देना आसान और स्वाभाविक हो जाएगा, साथ ही उन्हें विभिन्न प्रकार के स्वादों का आनंद लेने में भी मदद मिलेगी।

स्वास्थ्यवर्धक विकल्प जो नखरेबाज़ खाने वालों को भी पसंद आते हैं

Child playing with a butterfly shaped pasta

योहान के पास्ता बेक का अपना संस्करण बनाने के लिए अपने बच्चे के पसंदीदा पास्ता के आकार का उपयोग करें।

पास्ता बेक

🥰 छोटे बच्चों के लिए आरामदायक भोजन

पूरा लहसुन (केवल एक कली नहीं) 200°C (390°F) पर 15 मिनट तक भूनें।

काटें:
2 पीले प्याज
1 हरा प्याज
1 सौंफ का कंद
3 गाजर (बच्चों को ये बारीक कद्दूकस किए हुए ज़्यादा पसंद आते हैं)

तेल या मक्खन या घी में भूनें। सबसे पहले प्याज डालें उसके बाद हरा प्याज, सौंफ और गाजर डालें। फिर 1 कटोरी टमाटर की प्युरी डालें। इसे तब तक पकने दें जब तक यह लगभग जल न जाए। इसके बाद इसमें ताज़े टमाटर या 500 ग्राम क्रश किए हुए टमाटर डालें। फिर नमक, सेज और ओरिगैनो डालें। अब थोड़ा सा पानी डालें और 5 मिनट तक कम आंच पर उबलने दें।

भुने हुए लहसुन को निचोड़ें ताकि वह छिलके से बाहर निकले और उसे सीधे सॉस में डालें। इमर्शन ब्लेंडर से ब्लेंड करें।

अपने बच्चों की पसंदीदा आकार के 500 ग्राम पास्ता उबालें।

एक अच्छी ओवन की थाली (प्लेट) निकालें, उसमें नीचे थोड़ा सॉस फैलाएं फिर पास्ता के साथ सॉस और फ़ेटा चीज़ की परतें लगाएं।

इसे 185°C (365°F) पर 20 मिनट तक ओवन में बेक करें।

Fresh oranges is the secret ingredient

योहान के बच्चों के पसंदीदा मसूर दाल के सूप का राज़ क्या है? ताज़ा संतरे।

मसूर दाल का सूप

🍊 इसे शाकाहारी तथा डेयरी-फ्री (दूध और दूध के अन्य पदार्थों से रहित) बनाना आसान है, और यह स्वाभाविक रूप से ग्लूटन-फ्री है

काटें:
2 पीले प्याज
1 हरा प्याज
4 लहसुन की कलियां
मद्रास करी पाउडर
1 सौंफ का कंद
3 गाजर (बच्चों को ये बारीक कद्दूकस किए हुए ज़्यादा पसंद आते हैं)
ताज़ा धनिया

तेल या मक्खन या घी में भूनें। सबसे पहले प्याज डालें फिर मद्रास करी, सौंफ, गाजर और धनिया डालें। फिर नमक, सेज और ओरिगैनो डालेंअब थोड़ा सा पानी डालें और 5 मिनट तक कम आंच पर उबलने दें।

500 ग्राम सूखी लाल मसूर की दाल को अलग से 10–15 मिनट तक बिना नमक के, लेकिन थोड़े से प्याज, गाजर और एक तेजपत्ते के साथ पकाएंतेजपत्ते को निकाल दें और पके हुए प्याज और गाजर को पहले से भुनी हुई सब्ज़ियों में मिला दें। एक पूरे संतरे का रस निचोड़े। फिर नारियल का दूध डालें और इमर्शन ब्लेंडर से ब्लेंड करें। अंत में दाल डालें।

भुने हुए सूरजमुखी या कद्दू के बीजों के साथ परोसें और यदि आप चाहें तो थोड़ी सी ताज़ी क्रीम भी डाल सकतें हैं

योहान अपने सूप के साथ घर की बनी ब्रेड भी परोसते हैं — जो उनके प्रीस्कूल में बुधवार की एक संजोयी परंपरा है।

"बच्चों को सूप पर भुने हुए बीज छिड़कना बहुत अच्छा लगता है।"

Fresh green spinach

यदि आप सप्ताह में 30 अलग-अलग फल और सब्ज़ियां खाने का लक्ष्य रख रहे हैं, तो योहान का पालक पनीर आपको एक ही भोजन में 8 सब्ज़ियों की मात्रा पूरी करने में मदद करता है।

पालक पनीर

🥬 एक सुंदर हरा भारतीय क्लासिक व्यंजन

काटें:
4 पीले प्याज
3 लहसुन की कलियां
1 हरी शिमला मिर्च
अदरक का एक छोटा टुकड़ा
ताज़ा धनिया का एक छोटा गुच्छा डंठल समेत

ऊपर दी गई समग्री को तेल में भूनें। ध्यान रखें की वह ब्राउन न हो, बस नरम हो जाएं। फिर इसमें गरम मसाला, पानी और नमक मिलाएं। नारियल का दूध डालें, 500 ग्राम ताज़ा उबली हुई पालक डालें और इमर्शन ब्लेंडर से ब्लेंड करें।

400–500 ग्राम पनीर, या फेटा चीज़, या हालौमी और फेटा का मिश्रण लें (ध्यान दें: हालौमी को पहले पैन में पकाना होगा) — टुकड़ों में काट लें। अपनी पसंद के पनीर को गर्म होने दें। बासमती चावल के साथ परोसें (जिसे पकाने से पहले अच्छी तरह से धो लिया गया हो)।

वैकल्पिक: अंत में ताज़े कटे हुए टमाटर डालें।

Child playing with macaroni

योहान सिफ़ारिश करते हैं कि आप अपने नन्हे-मुन्नों को रसोईघर के काम में शामिल करें। "इसे चंचल और मज़ेदार अनुभव बनाएं।"

मैकरोनी बेक

मैक और चीज़ की तरह — लेकिन छुपी हुई सब्ज़ियों के साथ 🤫

काटें:
2 पीले प्याज
1 हरा प्याज
4 लहसुन की कलियां
1 सौंफ का कंद
3 गाजर (बच्चों को ये बारीक कद्दूकस किए हुए ज़्यादा पसंद आते हैं)

तेल या मक्खन या घी में भूनें। सबसे पहले सभी प्याज डालें, फिर उसके बाद सौंफ और गाजर डालें। जब इसको हल्का रंग आ जाए तो नमक, सेज और ओरिगैनो डालें। अब थोड़ा सा पानी डालें और 5 मिनट तक कम आंच पर उबलने दें। इमर्शन ब्लेंडर से ब्लेंड करें।

क्रीम या नारियल का दूध डालें।

500 ग्राम मैकरोनी उबालें। एक अच्छी ओवन की थाली (प्लेट) निकालें और मैकरोनी को सॉस के साथ मिलाएं। ऊपर से चीज़ डालें।

इसे 185°C (365°F) पर 20 मिनट तक ओवन में बेक करें।

"मेरी मछली वाली डिश बच्चों की अब तक की सबसे पसंदीदा है — आपको इसे ज़रूर आज़माना चाहिए। यह हर आयु के लोगों को पसंद आती है।"

Chopped fennel is a key ingredient

सौंफ — योहान की गुप्त सॉस का एक प्रमुख घटक।

योहान का मछली का व्यंजन

हर किसी का पसंदीदा 🏆

काटें:
2 पीले प्याज
1 हरा प्याज
4 लहसुन की कलियां
1 सौंफ का कंद
3 गाजर (बच्चों को ये बारीक कद्दूकस किए हुए ज़्यादा पसंद आते हैं)

तेल या मक्खन या घी में भूनें। सबसे पहले सभी प्याज डालें, फिर उसके बाद सौंफ और गाजर डालें। फिर नमक डालें और थोड़ा पानी डालकर 5 मिनट तक कम आंच पर उबलने दें।

500 ग्राम जमी हुई मछली की फिलेट्स लें। जमी हुई मछली को एक बर्तन में रखें और केवल उतना ही पानी डालें जिससे कि मछली ढक जाए। 15 मिनट तक कम आंच पर उबलने दें (यदि मछली ताज़ा हो तो केवल 5 मिनट तक) थोड़े से प्याज, गाजर और नमक के साथ।

मछली को सावधानी से निकालें।

मछली के शोरबे का उपयोग करें और उसे भुनी हुई सब्ज़ियों पर डालें। इमर्शन ब्लेंडर से ब्लेंड करें।
सॉस में क्रीम या नारियल का दूध डालें, साथ में इनमें से कोई भी एक डालें:

  • नींबू का रस, जैविक नींबू का छिलका, और जमी हुई सोआ (डिल)
    या
  • ताज़ा अजमोद (पार्सले) और सूखी हर्ब्स (जड़ी-बूटियां) जैसे सेज और ओरिगैनो (ध्यान रखें कि इसका अधिक प्रयोग न करें)


मछली को एक ओवन की थाली (प्लेट) में रखें और सॉस से ढक दें।

इसे 185°C (365°F) पर 30 मिनट तक ओवन में बेक करें, जब तक कि ऊपर से हल्का सुनहरा न हो जाए।

उबले हुए आलू (छिलके सहित — ताकि बच्चे छीलना सीखें और पोषक तत्व बने रहें), या चावल, दलिया, गेहूं के दाने (साबुत पका हुआ गेहूं का अनाज), या रिसोनी (चावल के आकार का पास्ता) के साथ परोसें।

“इसे सही करने का सबसे आसान तरीका है हर कदम पर स्वाद चखना।”

Spinach lasagna a veggie classic

“यदि मुझे छोटे बच्चों (1 से 3 वर्ष की आयु) के लिए शुरुआत करने के लिए कोई एक व्यंजन चुनना हो, तो मैं पालक लज़ान्या चुनूँगा" योहान हमें बताते हैं।”

पालक लज़ान्या

💗 छोटे बच्चों और बड़ों दोनों को समान रूप से पसंद

काटें:
2 पीले प्याज
1 हरा प्याज
1 सौंफ का कंद
3 गाजर (बच्चों को ये बारीक कद्दूकस किए हुए ज़्यादा पसंद आते हैं)
1 पूरा लहसुन (यानी एक पूरे लहसुन की सारी कलियां)

तेल या मक्खन या घी में भूनें। सबसे पहले सभी प्याज डालें, फिर उसके बाद सौंफ और गाजर डालें। जब हल्का रंग आ जाए तो नमक, सेज और ओरिगैनो डालें। फिर थोड़ा पानी डालकर 5 मिनट तक कम आंच पर उबलने दें। इमर्शन ब्लेंडर से ब्लेंड करें।

500 ग्राम कटा हुआ पालक डालें। (यदि आपके पास पूरा पालक है — ताज़ा या पिघला हुआ — तो आप उसे ब्लेंड करने से पहले डाल सकते हैं।)

बेशमेल सॉस:
मक्खन पिघलाएं, थोड़ा आटा डालें, फिर ½ लीटर दूध डालकर फेंटें। कसा हुआ जायफल, सफेद मिर्च और नमक डालें। सॉस के गाढ़ा होने तक लगातार चलाते हुए गर्म करें।

एक ओवन की थाली (प्लेट) लें। 500 ग्राम लज़ान्या शीट्स को पालक सॉस और बेशमेल सॉस के साथ परतों में लगाएं।

यदि आप चाहें तो बीच में चीज़ की एक परत लगाएं और सबसे ऊपर चीज़ डालें।

इसे 185°C (365°F) पर 30 मिनट तक ओवन में बेक करें।
महत्वपूर्ण: परोसने से पहले 15 मिनट तक रख दें।

सफ़ेद पत्ता गोभी — बजट के अनुकूल, पोषक तत्वों से भरपूर, और स्वादिष्ट!

गोभी का सूप

पूरे परिवार के लिए एक गर्माहट भरा कटोरा

लगभग ½ किलो कीमा (भेड़ का मांस, चिकन, या शाकाहारी विकल्प) को तेल में भूरा होने तक भूनें लें। नमक डालें और ½ कटोरी टमाटर की प्युरी के साथ कुछ मिनट तक पकाएं।

काटें:
2 पीले प्याज
1 हरा प्याज
1 सौंफ का कंद
3 गाजर (बच्चों को ये बारीक कद्दूकस किए हुए ज़्यादा पसंद आते हैं)
4–5 लहसुन की कलियां
½ सफ़ेद पत्तागोभी

सबसे पहले भूरे रंग के कीमे को पैन से निकाल लें। फिर कटी हुई सब्ज़ियों को तेल या मक्खन या घी में भूनें। सभी प्याज डालने से शुरुआत करें, फिर गोभी, सौंफ और गाजर डालें। सभी चीज़ों को अच्छी तरह से भूरा होने तक पकाएं और नमक, सफ़ेद मिर्च, सेज और ओरेगैनो डालकर स्वाद बढ़ाएं। बची हुई ½ कटोरी टमाटर की प्युरी डालकर मिलाएं। चखें और स्वादानुसार समायोजन करें और पानी डालें।

लगभग 5–10 मिनट तक कम आंच पर उबलने दें।

यदि आप सूप को ब्लेंड करना चाहते हैं, तो अभी करें। इसके बाद पका हुआ कीमा वापस डालें। फिर से चखें और मसाले समायोजित करें। अंत में मुट्ठी भर कटी हुई सपाट पत्ती वाली अजमोद डालें।

भुने हुए सूरजमुखी के बीज और गाढ़े, छाने हुए दही के साथ परोसें।

योहान अपने सूप के साथ घर की बनी ब्रेड भी परोसते हैं — जो उनके प्रीस्कूल में बुधवार की एक संजोयी परंपरा है।

Mother and child cooking together

"मुझे लगता है कि बच्चों को छोटी आयु से ही खाना बनाने में शामिल करना बहुत अच्छी बात है," योहान कहते हैं।

आपका गर्वित नन्हा रसोईघर का सहायक

योहान कभी-कभी प्रीस्कूल में बच्चों को रसोईघर में मदद करने देते हैं — और यह ऐसी बात है जिससे हर माता-पिता प्रेरणा ले सकते हैं। बच्चों को खाना बनाने में शामिल करना एक शक्तिशाली रोज़मर्रा का तरीका है: इससे उनमें खाने के प्रति जिज्ञासा बढ़ती है, उन्हें घर पर मदद करना सिखाता है, और इससे पहले कि आप इसे जान पाएं वे वास्तव में भोजन के समय आपके जीवन को आसान बना रहे हैं। और योगदान देने में सक्षम होने पर उन्हें जो गर्व महसूस होता है? यह ऐसी चीज़ है जिसे आपको कम नहीं आंकना चाहिए।

हमने योहान से पूछा कि वे बच्चों को रसोईघर में भाग लेने देने में क्यों विश्वास रखते हैं:

“मेरा मानना है कि बच्चों को बहुत छोटी आयु से ही खाना बनाने में शामिल करना बहुत अच्छा होता है। उन्हें छीलने या काटने जैसे आसान और सुरक्षित काम दें। बहुत ज़्यादा डरें नहीं कि वे स्वयं को चोट पहुचाएंगे। उन्हें रसोईघर में बुलाएं, उनका मार्गदर्शन करें, और उन्हें छोटी-छोटी ज़िम्मेदारियां दें। उन्हें दिखाएं कि चीज़ें कैसे काम करती हैं। इसे खेल जैसा और मज़ेदार बनाएं।

जैसे-जैसे वे बड़े होते हैं, वे अपना दोपहर का नाश्ता स्वयं बनाना शुरू कर सकते हैं। मेरी बेटियां अब बड़ी हो गई हैं, और उन्हें बहुत अच्छा लगता है जब मैं उन्हें खरीदारी और पूरे परिवार के लिए खाना बनाने के लिए एक छोटा बजट देता हूँ। एक अच्छा सलाह: उन्हें खरीदारी पर जाने से पहले अलमारी में रखी चीज़ों की जांच करना सिखाएं। इससे उन्हें स्वयं खाना बनाने में स्वामित्व और गर्व का एहसास होगा।

आमतौर पर उनकी मां और मैं रात में खाने का प्रबंध करते हैं, लेकिन कभी-कभी एक मज़ेदार छोटी चुनौती के रूप में वे यह सब स्वयं ही करना पसंद करती हैं। मुझे सचमुच लगता है कि रसोईघर में शुरुआती भागीदारी ने बहुत फ़र्क डाला है।”

सोच रहे हैं कि शुरुआत कहाँ से करें? यहाँ योहान की सलाह है

“मेरा मछली का व्यंजन बच्चों का अबतक का सबसे पसंदीदा है — आपको इसे ज़रूर आज़माना चाहिए। यह हर आयु के लोगों के बीच लोकप्रिय है। यदि मुझे छोटे बच्चों (1 से 3 वर्ष की आयु) के लिए शुरुआत करने के लिए कोई एक व्यंजन चुनना हो, तो मैं पालक लज़ान्या चुनूँगा। बड़े बच्चों (4 से 6 वर्ष की आयु) के लिए, पास्ता बेक स्पष्ट विजेता है — वे उसे हमेशा और अधिक खाना चाहते हैं।”

Toast that looks like a kawaii bear

खाने को मज़ेदार बनाएं! एक साथ खाना खाना और भोजन की खोज करना आपके परिवार के लिए एक आनंदमय और खुशी का पल बनने दें।

babybubble की ओर से अंतिम टिप्पणियां

स्वाद — अपने बच्चे के दृष्टिकोण से

शिशुओं और छोटे बच्चों में 30,000 तक स्वाद कलिकाएँ होती हैं, जबकि वयस्कों में लगभग 10,000।

इसलिए जब कोई बच्चा किसी ऐसे स्वाद के प्रति तीव्र प्रतिक्रिया करता है जिस स्वाद को आप मुश्किल से चख पाते हैं, तो संभव है कि वह बच्चा उस स्वाद को कहीं अधिक तीव्रता से महसूस कर रहा हो। इसलिए बच्चों और बड़ों दोनों के लिए उपयुक्त स्वाद संयोजन ढूँढना एक बुद्धिमान रणनीति है। और यही वह तरीका है जिसे योहान ने समझ लिया है।

भोजन के निओफोबिया (किसी भी नई/या अपरिचित चीज़ का डर) को समझना

निओफोबिया तब होता है जब आपका बच्चा नए या अपरिचित भोजन (खाद्य पदार्थ) को अस्वीकार करना शुरू कर देता है। यह जीवन के पहले वर्ष से ही शुरू हो सकता है, लेकिन अक्सर यह 18 से 24 महीने की आयु के बीच तीव्र हो जाता है, जिस समय आपका बच्चा आमतौर पर अधिक घूमना शुरू कर देता है। माता-पिता के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि भोजन से डरना बच्चे के विकास का एक स्वाभाविक हिस्सा है।

समय और मानव इतिहास में पीछे जाकर देखें, तो अपरिचित भोजन के प्रति संशयी होने से वह बच्चा जिसने अभी-अभी चलना शुरू किया है वह किसी संभावित विषैले पदार्थ के सेवन से बच सकता है। [] एक बार जब आप यह जान लेते हैं, तो आपके लिए यह रणनीति बनाना आसान हो जाता है कि निओफोबिया के प्रकट होने से पहले भोजन का परिचय कैसे कराया जाए, और इसके बारे में आप परेशान भी कम होंगे।

शोध से पता चला है कि यदि माता-पिता अपने शिशुओं को एक साल का होने से पहले ही भोजन को खोजने/उसके बारे में जानने और उसका आनंद लेने दें, तो बाद में वे इतने नखरेबाज़ नहीं होंगे। [

निम्नलिखित मदद कर सकते हैं:

  • नियमित रूप से एक साथ भोजन करें। स्वस्थ नाश्ते, दोपहर के भोजन और रात के खाने के बीच में केवल छोटे-छोटे स्नैक्स की आवश्यकता होती है – जैसे फल या सैंडविच। बच्चे आपकी बातों की नहीं बल्कि आपके कामों की नकल करते हैं।

  • भोजन से ठीक पहले या बाद में स्नैक्स खाने से बचें।। भूख छोटे बच्चों को ब्रोकली जैसे नए खाद्य पदार्थों का आनंद लेने में मदद करती है।

  • मीठे और जंक फूड को देर से शुरू करें। पहले स्वस्थ भोजन से परिचित कराएं। प्रतिदिन चीनी खाने की आदत से बचने के लिए सप्ताह में एक “ट्रीट दिवस” तय करें।

  • रात्री का भोजन सोने से कम से कम दो घंटे पहले समाप्त हो जाना चाहिए — बच्चों और बड़ों दोनों के लिए।

  • बच्चों को संसाधित चीनी की आवश्यकता नहीं होती है। शुरुआती वर्षों में इसे टालें और प्रतिदिन के भोजन से इसे दूर रखें। फल बेहतर हैं!

  • WHO (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि 2 साल से कम आयु के बच्चों को शून्य अतिरिक्त चीनी लेनी चाहिए। []

  • सरल, स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों को खाने का प्रयास करें जिनका आनंद पूरा परिवार ले सकें। (जैसे कि वे जो ऊपर दिए गए हैं।)

  • स्पष्ट नियम तय करें। बच्चों को समझाएं कि आप क्यों चाहते हैं कि वे अपनी थाली में मौजूद हर चीज़ खाने का प्रयास करें।

  • यदि आपका बच्चा पूरा खाना नहीं खाता हैं, तो उसे कम मात्रा में खाना परोसें।

  • एक साथ खाना खाना और भोजन की खोज करना आपके परिवार के लिए एक आनंदमय और खुशी का पल बनने दें। ❤️
Share:
Share